Vision & Mission

Vision & Mission

श्री अग्रसेन कन्या पी. जी. कॉलेज , वाराणसी

महाविद्यालय के लक्ष्य एवं उद्देश्य

 

  • सभी वर्ग ,समुदाय ,धर्म ,जाति ,प्रजाति एवं भौगोलिक सीमाओं के परे जाकर सम्पूर्ण नारी जाति के सर्वांगीण विकास हेतु उच्च शिक्षा प्रदान करना |

 

  • वर्तमान समाज एवं आधुनिक राष्ट्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी हेतु नारी शिक्षा में नवीन विषयों एवं तकनीकी शिक्षा के माध्यम से नये आयाम प्रदान करना |

 

  • महिलाओं में रोज़गार के प्रति जागरुकता तथा स्वउधमिता के प्रति चेतना जागृत कर भूमण्डलीकरण की चुनौतियों का सामना करने हेतु तैयार करना |

 

  • समाज के दूरस्थ, वंचित एवं कमजोर समुदायों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से आत्माविश्वास एवं आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित करना |

 

  • भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीयता का संरक्षण व संवर्द्धन |

 

  • छात्राओं में उच्च शिक्षा के माध्यम से आत्मविश्वास एवं आत्म निर्भरता का संचार करना |

 

  • छात्राओं को शिक्षा द्वारा सामाजिक एवं आर्थिक अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति सचेत करना |

 

  • छात्राओं के समग्र व्यक्तित्व का विकास एवं संवर्द्धन |

 

छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास एवं इसके माध्यम से सामाजिक समस्याओं ,कुरीतियों तथा अंधविश्वासों का उन्मूलन |

 

  • शिक्षण विधि में नवाचार ,उन्न्तशिक्षा प्रणाली ,सतत मूल्यांकन ,छात्राओं की सघन सहभागिता तथा शोघ द्वरा महिला शिक्षा में गुणात्मक स्तरोन्नयन |

 

  • अनौपचारिक शिक्षा ,प्रसार कार्यक्रमों तथा अध्ययनों के दौरान जन सहभागिता कार्यक्रम चलाकर समाज के विकास में सक्रीय योगदान करना

 

  • संस्थान के लक्ष्यों एवं उद्देश्य की प्राप्ति हेतु समय - समय पर सभी आवश्यक कार्य सम्पादित करना |